17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका: डोनाल्ड ट्रंप नहीं थे अपनी बीबी की पहली पसंद, किसी और से रोमांस करती थीं मेलानिया

यह सनसनीखेज खुलासा अमरीका के एक पत्रकार ने अपनी किताब में किया है

2 min read
Google source verification
melina trump

अमरीका: डोनाल्ड ट्रंप नहीं थे अपनी बीबी की पहली पसंद, किसी और से रोमांस करती थीं मेलानिया

लंदन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप की पहले पसंद नहीं थे। अमरीका की प्रथम महिला किसी और से रोमांस करती थीं। डोनाल्ड ट्रंप से शादी से पहले मेलानिया ने उनके साथ 7 साल तक डेट किया। लेकिन ट्रंप के करीब आने से पहले मेलानिया एक दूसरे शख्स से साथ प्रेम में थीं। यह सनसनीखेज खुलासा अमरीका के एक पत्रकार ने अपनी किताब में किया है। किताब में बताया गया है कि मेलानिया जिस पुरुष के साथ जुडी थीं वह अमरीका का नहीं बल्कि यूरोप का है।

ट्रंप नहीं थे पहली पसंद

मेलानिया जानी मानी मॉडल रह चुकी हैं। बताया जा राह है कि वह मॉडलिंग के लिए ही अमरीका आई थीं। मॉडल बनने के उनका रोमांस ट्रंप से शुरू हुआ जो दोनों की शादी पर जाकर खत्म हुआ। मेलानिया और डोनाल्ड ट्रंप एक दूसरे के साथ 1998 से रिलेशनशिप में हैं।उस समय मेलानिया की उम्र 28 साल थी। अमरीका आने से पहले उनका लम्बा जीवन फ्रांस में बीता। वह अपने गृह नगर जुब्लजाना के अलावा पेरिस और मिलान में भी रहीं। वह अपना करियर बनाने के लिए अमरीका आईं और दो साल बाद ही ट्रंप के प्यार में पड़ गईं। लेकिन जब वह फ्रांस में थीं तब उनका ज्यूर जोरिक नामक एक शख्स के साथ जमकर अफेयर चल रहा था। 2016 में मीडिया संसथान एबीसी को दिए एक इंटरव्यू में उसने स्वीकार किया था कि स्लोवेनिया में 1991 में प्रवास के दौरान दोनों में जमकर अफेयर था।

दावे से सनसनी

अमरीकी पत्रकार के अपने किताब में किये गए दावे से सनसनी मच गई है। ज्यूर जोरिक के एक इंटरव्यू का हवाला देते हुए पत्रकार ने लिखा है कि कि मेलानिया की उस शख्स के साथ मुलाकात बेहद फिल्मी हुआ करती थी। ज्यूर जोरिक ने कहा, "मैंने इतनी खूबसूरत लड़की उससे पहले नहीं देखी थीा। मैं उसके जाने के बाद भी उसका पीछा करता था।" ज्यूर के अनुसार इसके बाद उन्होंने एक दूसरे को कई महीनों तक डेट किया।

वाइट हाउस ने किया दावे का खंडन

ट्रंप परिवार के प्रवक्ता ने इस पत्रकार के दावे का खंडन किया है। वाइट हाउस की तरफ से कहा गया है कि ये शख्स अमरीका के प्रथम परिवार की प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाना चाहता है। ट्रंप के परिवार के प्रवक्ता ने इस दावे पर इससे अधिक कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।