खूब पसंद कर रहे हैं लोग
ग्रीम्स की फोटो को इंस्टाग्राम पर 3.15 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि 3500 से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। ट्विटर और फेसबुक पर उन्होंने फोटो तो शेयर नहीं की है, लेकिन ग्रीम्स और मस्क फैंस इस फोटो को तमाम सोशल मीडिया पर वायरल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फेसबुक, ट्विटर, यहां तक कि व्हाट्सएप पर भी इस फोटो को शेयर किया जा रहा है।