वाशिंगटन : पाकिस्तान के खिलाफ भारत और अमरीका के संयुक्त प्रयास को उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली, जब आंतकी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले पर नजर रखने वाली एजेंसी फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने पाकिस्तान को उन देशों की सूची में डाल दिया, जो आंतकवाद को बढ़ावा देने के हिमायती हैं। मालूम हो कि इससे पहले 2012 में भी पाकिस्तान को इस सूची में डाला गया था।