10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक पर ISIS आतंकी बन FBI ने नाकाम की अमरीका में बड़े हमले की साजिश

एफबीआई ने क्रिसमस पर सैन फ्रांसिस्को के पर्यटक स्थल पर हमले की योजना बना रहे पूर्व नौसैनिक को गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 23 Dec 2017, 10:29 AM IST

FBI

वाशिंगटन: अमरीकी जांच एजेंसी एफबीआई ने क्रिसमस पर सैन फ्रांसिस्को के पर्यटक स्थल पर हमले की योजना बना रहे पूर्व नौसैनिक को गिरफ्तार कर लिया। यह शख्स इस्लामिक स्टेट (आईएस) के नाम पर हमले की योजना बना रहा था।


सोशल मीडिया पर खोजता था जिहादी
एफबीआई द्वारा अदालत में दायर किए दस्तावेजों के मुताबिक, एवरिट एरॉन जेमसन (26) नामक इस संदिग्ध पर प्रशासन की नजर सितंबर में ही पड़ी थी। यह शख्स जिहादियों के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहा है।


हमले के बाद मनाता था जश्न
समाचार एजेंसी के मुताबिक, जेमसन ने 31 अक्टूबर को मैनहट्टन में हुए हमले का फेसबुक पर जश्न भी मनाया था। इस हमले में आठ लोगों की मौत हो गई थी। एफबीआई के एक विश्वसनीय सूत्र ने एफबीआई को जेमसन की साजिश के बारे में जानकारी दी थी।


अंडरकवर एजेंट ने खोली पोल
इस महीने की शुरुआत में एफबीआई के एक अंडरकवर एजेंट ने आईएस का सदस्य बनकर जेमसन से संपर्क साधा था। यह संदिग्ध अब पुलिस हिरासत में है। एफबीआई के मुताबिक, जेमसन ने 2009 में अमेरिकी मैरिन कॉर्प्स में अपने दिनों के बारे में बात की, जब उन्हें धोखाधड़ी की वजह से बर्खास्त कर दिया था क्योंकि उन्होंने अपने अस्थमा संबंधी बीमारी का कभी भी उल्लेख नहीं किया था।


क्रिसमस पर बड़े हमले की साजिश
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर एफबीआई के अंडरकवर एजेंट ने जब जेमसन से संपर्क साधा था तो जेमसन ने क्रिसमस पर सैन फ्रांसिस्को में हमले के बारे में बताया था। उसकी योजना एक दूरस्थ क्षेत्र में बम बनाने की और उन्हें कैलिफोर्निया के मोडेस्टो के किसी घर में रखने की थी। न्याय विभाग के अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस ने जारी बयान में कहा कि आज हमारे बेहतरीन अधिकारियों ने एक बार फिर अमेरिका के खिलाफ साजिश को विफल कर दिया। कई बार त्यौहारों पर हमले का शिकार का हो चुका अमरीकी क्रिसमस को लेकर पहले से ही अलर्ट हो गया था।