
इस महीने के शुरुआत में जंगल में लगी आग से बनी आपात स्थितियों के मद्देनजर बचाव कार्यो में संघीय सरकार मदद करेगा।

इसके साथ ही लॉस एंजेलिस, रीवरसाइड, सैन डियागो और वेंतुरा काउंटी सहित प्रभावित क्षेत्रों के लिए संघीय आपात कोष भी जारी होगा।

ट्रंप के इस ऐलान से एक दिन पहले कैलिफोर्निया के गवर्नर जेरी ब्राउन ने राष्ट्रपति से राज्य में आपातकाल का ऐलान करने के लिए पत्र लिखा था।

जंगल में लगी आग से कुछ ही दिनों में हजारों एकड़ की संपत्ति और 439 इमारतें नष्ट हो गई हैं।

अंगूर के बागों में काम करने वाले दर्जनों लोगों को हेलिकॉप्टरों से निकाला गया है।

तेज हवा, नमी की कमी और गर्म, सूखे मौसम के कारण आग तेजी से फैल रही है।

अमरीका के राष्ट्रीय मौसम सेवा ने सैन फ्रैंसिस्को तक आग फैलने की चेतावनी दी है।

आग के कराण कई सडक़ें बंद हो गई हैं जिससे लोगों को निकालने में काफी समस्या हो रही है।

प्रशासन का कहना है कि जब तक हवा की गति कम नहीं हो जाती है तब तक आग पर काबू पाना आसान नहीं है।

जलते घरों से लोग जान बचाकर भाग रहे हैं कैलिफोर्निया के गवर्नर जेरी ब्रॉन ने नापा, सोनोमा और यूबा में आपातकाल की घोषणा की है।