7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका में पूर्व सैनिकों के आवास पर गोलीबारी, हमले में 3 बंधक महिलाओं समेत 4 की मौत

संदिग्ध 36 वर्षीय शख्स बताया जा रहा है, जो इमोशनल ट्रॉमा से जूझ रहे सैनिकों के लिए बने 'द पाथवे होम' का सदस्य बताया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 10 Mar 2018, 12:06 PM IST

america

नई दिल्ली। अममरीका के कैलिफोर्निया में इमोशनल ट्रॉमा से जूझ रहे पूर्व सैनिकों के आवास पर शुक्रवार को एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर तीन लोगों को बंधक बना लिया। शराब, तंबाकू, बंदूकों और विस्फोटकों के ब्यूरो (एटीएफ) ने ट्वीट कर कहा कि वह योंन्टविले में पूर्व सैनिकों के लिए बने आवास में सक्रिय हमलावर द्वारा तीन लोगों को बंधक बनाए जाने की स्थिति से मुस्तैदी से निपट रहे हैं। वहीं, हमले में चार लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। बता दें कि इससे पहले अमरीका के अलाबामा राज्य के एक हाई स्कूल में दो छात्रों को गोली मार दी गई थी, जिसमें से एक छात्र की मौत हो गई थी।

हमलावर ने चलाई अंधाधुंध गोलिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संदिग्ध 36 वर्षीय शख्स बताया जा रहा है, जो इमोशनल ट्रॉमा से जूझ रहे सैनिकों के लिए बने 'द पाथवे होम' का सदस्य बताया जा रहा है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, नापा काउंटी में स्थित वेटेरन्स होम ऑफ कैलिफोर्निया के मुख्य डाइनिंग एरिया के बाहर 30 राउंड गोलियां चलने की खबर है। पुलिस कार्यालय के मुताबिक, पुलिसकर्मियों पर भी कई राउंड गोलियां चलाई गईं। हमले में चार लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

स्कूल में हुई थी गोलीबारी

बता दें कि इससे पहले अमरीका के अलाबामा राज्य के एक हाई स्कूल में दो छात्रों को गोली मार दी गई थी, जिसमें से एक छात्र की मौत हो गई थी। इस घटना को दुर्घटना बताया जा रहा है। सीबीएस के संबद्ध डब्ल्यूआईएटी-टीवी के मुताबिक, इनमें से एक छात्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था, जबकि दूसरे की हालत स्थिर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाई सकूल में हुई इस गोलीबारी में दो छात्र शामिल थे। बयान के मुताबिक कि फिलहाल, स्कूल को बंद कर दिया गया है और घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बर्मिघम पुलिस सार्जेट ब्रायन शेलटन ने डब्ल्यूआईएटी को बताया कि जांचकर्ताओं को विश्वास है गोली दुर्घटना से चली थी।