29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका में मेयर चुनी गयी पहली सिख महिला, 5 दिसंबर को लेंगी शपथ

कैलिफोर्निया के युबा सिटी में भारतीय मूल की महिला को मेयर चुना गया है। प्रीत दीदबल अमेरिका की पहली सिख महिला मेयर चुनी गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 1 Dec 2017, 10:33 AM IST

preet didbal

नई दिल्ली। कैलिफोर्निया के युबा सिटी में भारतीय मूल की महिला को मेयर चुना गया है। प्रीत दीदबल अमेरिका की पहली सिख महिला मेयर चुनी गई हैं। प्रीत को कैलिफोर्निया सिटी कॉउन्सिल द्वारा इस पद के लिए चुना गया है।वे 5 दिसंबर को मेयर पद की शपथ लेंगी।

अभी युबा में उप-मेयर हैं प्रीत
प्रीत को 2014 में युबा सिटी कॉउन्सिल में चुना गया था। फिलहाल वो उप मेयर के पदपर कार्यरत हैं।

परिवार में सबसे पहली ग्रेजुएट
यही नहीं प्रीत अपने परिवार में ग्रेजुएट बनने वाली सबसे पहली महिला हैं।

न्यू जर्सी के होबोकेन में भी सिख मेयर
इस महीने की शुरुवात में, न्यू जर्सी में भी सिख समुदाय के रवि भल्ला को मेयर चुना गया था। वह न्यू जर्सी के होबोकेन में मेयर पद पर कार्यरत हैं। रवि को 8 नवंबर 2017 को मेयर पद पर चुना गया।

अपने जैसे लोगों को ऐसे पद पर देखना सुखद :सिख संगठन
इस विषय पर सिख संगठन के जयदीप सिंह ने कहा की उन्हें ये देख कर खुशी होती है कि अपने जैसे ही दिखने वाले और एक ही तरह के आस्था वाले लोग इस शहर में ऐसे पदों पर निर्वाचित हो रहें हैं। उन्होंने बताया कि ' जब रवि भल्ला को न्यू जेर्सी में मेयर चुना गया था, तब मैंने पहल बार देखा कि कोई अपने जैसा दिखने वाला व्यक्ति अमरीका में ऐसे पब्लिक सर्विस कार्यालय में नियुक्त है।

जारी है शहर में सिख मेयर बनने का सिलसिला
जयदीप कहते हैं कि इस तरह अपने लोगो को देखना बहुत ही गर्वित करता है उन्होंने कहा ' अपने लोगो को ऐसे पदों पर देखना प्रेरणादायी और उत्साह भरने वाली बात है, और यह सिलसिला अभी तक जारी है' ।

अमरीका के सबसे ज्यादा सिख युबा सिटी में
अमरीका में सर्वाधिक सिख समुदाय के लोग युबा क्षेत्र में है रहते हैं। सिख संगठन के मुताबिक अमरीका में करीब पांच लाख 5 लाख सिख रहते हैं ।