8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका: न्यू मेक्सिको में भीषण बस दुर्घटना, 7 लोगों की मौत

वयस्कों और बच्चों समेत बस में सवार लोगों में से अधिकांश को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया

2 min read
Google source verification
us bus accident

अमरीका: न्यू मेक्सिको में भीषण बस दुर्घटना, चार लोगों की मौत

न्यूयार्क। संयुक्त राज्य अमरीका के न्यू मेक्सिको में हुई एक भीषण बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। न्यू मेक्सिको की पुलिस ने कहा कि कई बस यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में घायलों की सही संख्या अभी भी पता लगाया जा रहा है। कुछ यात्री गंभीर रूप से भी घायल हुए हैं। जिस वक्त हादसा हुआ, बस में 47 यात्री सवार थे।

दक्षिण कोरिया के मंत्रिमंडल में पहली बार हुआ फेरबदल, 5 नए चेहरे शामिल किए गए

कैसे हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच से मिले संकेतों के अनुसार आई-40 ईस्टबाउंड पर एक सेमी ट्रैक्टर-ट्रेलर बस की भिड़ंत एक अन्य यात्री बस से हो गई। बताया जा रहा है कि तेज गति के कारण सेमी ट्रैक्टर-ट्रेलर बस का टायर फट गया और वह अपना संतुलन खो बैठी। एजेंसी की खबरों में कहा गया है कि दुर्घटना के चलते न्यू मेक्सिको के सबसे बड़े शहर अलबुकर्क से 170 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में थोरो के पास वेस्टबाउंड आई-40 लेन बंद करना पड़ा। बस में सवार यात्री अलबुकर्क से फीनिक्स जा रहे थे।

बढ़ सकती है यात्रियों की संख्या

अमरीकी अधिकारियों ने बताया है कि उत्तर पश्चिमी न्यू मैक्सिको में हुए इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। यूएस मीडिया की खबरों के अनुसार से घटना में कम से साथ सात लोग मारे गए हैं। न्यू मैक्सिको स्टेट पुलिस के प्रवक्ता अधिकारी रे विल्सन ने गुरुवार को कहा, "हमें आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ेगी।" प्रत्यक्षदर्शियों ने बस की खिड़कियों से बाहर आने की कोशिश कर रहे दर्जनों लोगों को देखा। वयस्कों और बच्चों समेत बस में सवार लोगों में से अधिकांश को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया।

बेगुनाह साबित होंगे शहीद भगत सिंह! लाहौर हाई कोर्ट में 5 सितंबर को सुनवाई

शुरुआती मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ केविन गेनेस ने संवाददाताओं से कहा कि बीस रोगियों को गैलुप में गैलुप इंडियन मेडिकल सेंटर में ले जाया गया। बुरी तरह घायल लोगों में चार बच्चे भी थे। बस के संचालक कंपनी ने कहा, "हमारी पहली प्राथमिकता हमारे यात्रियों और उनके परिवारों का ख्याल रखना है क्योंकि इस घटना ने सभी शामिल लोगों पर गहरा प्रभाव डाला है।"