19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / America / गूगल की बड़ी कार्रवाई: ईरान से जुड़े यू-ट्यूब चैनल और अन्य खाते बंद किए

गूगल की बड़ी कार्रवाई: ईरान से जुड़े यू-ट्यूब चैनल और अन्य खाते बंद किए

इससे पहल फेसबुक और ट्विटर भी ऐसे खातों को ब्लॉक कर चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 24 Aug 2018, 5:17 PM IST

google

गूगल की बड़ी कार्रवाई: ईरान से जुड़े यू-ट्यूब चैनल और अन्य खाते बंद किए

गलत सूचनाएं फैलाने वाले यू-ट्यूब चैनलों और अन्य खातों पर गूगल ने सख्त कार्रवाई की है। इसके तहत ईरान से जुड़े कई यू-ट्यब चैनलों व अन्य अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है। जानकारी के अनुसार- बंद किए गए खातों के माध्यम से गलत सूचनाएं फैलाने का काम किया जा रहा था। बता दें, इससे पहले फेसबुक और ट्विटर ने भी इसी गलत तरह की सूचनाएं फैलाने वाले खातों पर इसी तरह की कार्रवाई की थी।

केरल: कैग ने पहले जता दिया था बाढ़ का अंदेशा, अमल होता तो बच जातीं कई जिंदगियां

गूगल ने गुरुवार को कहा कि साइबर सुरक्षा कंपनी फायरआई की मदद से उसने जांच कराई थी। इसमें पाया गया कि कुछ खाते इस्लामिक रिपब्लिक आफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग से जुड़े हुए थे। जांच में सामने आया कि यह सबंध कम से कम जनवरी, 2017 से चल रहे एक प्रयास का हिस्सा था। गूगल के उपाध्यक्ष केंट वॉकर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि- ‘हमने आईआरआईबी संगठन से जुड़े कई खातों की पहचान कर उन्हें तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया है।’

कैनेडा: श्वेत महिला ने भारतीय पर की नस्लीय टिप्पणी, वापस जाने को कहा

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह खातों के जरिए भ्रम फैलाना हमारी नीतियों का उल्लंघन है। इम अपने नेटवर्क पर इस तरह की गुमराह करने वाली सामग्री को बर्दाश्त नहीं कर सकते। इस नीति के तहत हम ऐसी भ्रमपूर्ण सामग्री को शीघ्रातिशीघ्र हटा देते हैं और ऐसे लोगों के खातों को तुरंत ब्लॉक कर देते हैं। गूगल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उसने 39 यू- ट्यूब चैनल ब्लॉक किए हैं। इससे संबंधित वीडियोज को भी प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही इस तरह की सामग्री वालले छह ब्लॉगर्स के छह खातों को भी ब्लॉक किया है। इसके अलावा गूगल प्लस सोशल नेटवर्क पर ऐसे 13 खाते ब्लॉक किए गए हैं।