कोर्ट में है मामला
अमरीका में रहकर नौकरी करने वाले विदेशी लोगों के एक समूह ने कोलंबिया के एक जिला कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि अगर H-4 वीजा धारकों के वर्क परमिट को रद्द किया गया तो इससे उनकी नौकरियां प्रभावित होगी। और उनके परिजनों को इससे परेशानी बढ़ेगी। उधर, ट्रंप प्रशासन ने कोर्ट से कहा है कि इस फैसले पर रोक नहीं लगाई जाए। जबकि याचिकाकर्ता ने कहा है कि कोर्ट इस मामले में जल्द से जल्द फैसला दे।