मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं
अधिकारियों ने बताया कि बॉस्टन समेत कई तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर जाने की सलाह दी गई है। शुक्रवार को ज्यादातर सरकारी दफ्तर बंद रखे गए। पुलिस के मुताबिक, तूफान के चलते पेड़ गिरने और घरों के मलबे में दबने से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में एक 11 साल के लड़के समेत दो बच्चे शामिल हैं।