11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्वॉयफ्रेंड बना हैवान: गर्लफ्रेंड की 12 साल की बेटी पर चाकू से किए 11 वार, फिर हथौड़े से वार कर ले ली जान

इस मामले में आरोपी को 60 साल की सजा सुनाई गई है।

2 min read
Google source verification
man stabbed 11 times to his girlfriends daughter gets 60 years punishment

ब्वॉयफ्रेंड बना हैवान: गर्लफ्रेंड की 12 साल की बेटी पर चाकू से किए 11 वार, हथौड़े से जख्मी कर ली जान

शिकागो। अमरीका में एक शख्स के सिर पर ऐसा हैवान सवार हुआ कि उसने अपनी गर्लफ्रैंड की मासूम बेटी पर पहले तो हथौड़े से हमला किया उसके बाद छूरे से 11 वार किए। 12 साल की किशोरी रहम के लिए चिल्लाती रही लेकिन हत्यारे का दिल नहीं पसीजा। कोर्ट ने आरोपी को इस बर्बरता के लिए दोषी ठहराया है और 60 साल की सजा सुनाई है।

चाकू और हथौड़े से किया वार

शिकागो की इस वारदात के बारे में सुनकर आप भी सहम जाएंगे। अपनी गर्लफ्रैंड पर हमला करने के जुर्म में सजा काट रहा जॉन सिंगल्टन जून 2017 में रिहा हुआ। तीन साल की सजा पूरी कर वह सीधे गर्लफ्रैंड के घर पहुंचा। वहां गर्लफ्रैंड तो नहीं नहीं थी लेकिन उसकी बेटी एलिक्स थी। जॉन ने घर में घुसने की कोशिश की तो एलिक्स ने विरोध किया इस पर वह बुरी तरह भड़क गया। जॉन किसी तरह घर में घुसा और एलिक्स को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। बचने के लिए वह चिल्लाती रही लेकिन जॉन नहीं रुका। इस बीच एलिक्स ने किसी को एक वाइस मैसेज भेजा, जिसमें वह चिल्ला रही थी कि 'डैडी प्लीज नहीं, मत करो'। इसके बाद जॉन ने चाकू और हथौड़े के वार से बच्ची की हत्या कर दी।

हत्या के बाद टॉयलेट में छिपा आरोपी

वारदात के बाद जॉन वहां से भाग निकला। पुलिस ने उसके फोन की लोकेशन ट्रेस की तो उसका पता चल गया। जॉन एक कंस्ट्रक्शन साइट के टॉयलेट में छिपा था। पुलिस ने उसे वारदात के छह घंटे बाद पकड़ लिया। कोर्ट में सुबूत के तौर पर पुलिस ने एलिक्स के उस वायस मैसेज को भी पेश किया है जिसमें वह कह रही थी कि 'डैडी, प्लीज नहीं, मत मारो'।

बचने के लिए जॉन ने कहा वह मानसिक रोगी

जॉन को बचाने के लिए कोर्ट में उसके वकीलों ने यह साबित करने की कोशिश कि उनका मुवक्किल मानसिक रोगी है। वह पहले भी ऐसा कर चुका है लेकिन कोर्ट ने यह दलील स्वीकार नहीं की। कोर्ट ने जॉन को इस जघन्य अपराध के लिए 60 साल की सजा सुनाई है। उस पर फर्स्ट डिग्री हत्या का दोष साबित हुआ है। जॉन को क्रेस्ट हील में मौजूद एक जेल में रखा गया है।