इससे संबंधित आंकड़ों पर गौर करें तो अबतक करीब दो लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इनमें से 28,702 लोगों की मौत पिछले वर्ष ही हुई थी। इसके अलावा लगभग 37 हजार लोगों की गायब होने का भी मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि मारे गए लोगों में ड्रग कार्टेल के सदस्यों के अलावा अमरीका से भाग खड़े हुए वो प्रवासी शामिल हैं, जिन्होंने तस्करी में संलिप्त होने से मना कर दिया।