11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढ़ सकती हैं डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें, करीबी ने पोर्न स्टार को रिश्वत देने की बात कबूली

मैनहट्टन की अदालत ने ट्रंप पूर्व वकील माइकल कोहेन को 2016 के मामले में दोषी ठहराया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 22 Aug 2018, 11:57 AM IST

michael cohen ex-lawyer of trump admits bribing porn star

बढ़ सकती हैं डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें, करीबी ने पोर्न स्टार को रिश्वत देने की बात कबूली

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी को अदालत ने दोषी ठहराया है। दरअसल, मैनहट्टन की अदालत ने ट्रंप पूर्व वकील माइकल कोहेन को 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान वित्तीय कानूनों का उल्लंघन करने के मामले में दोषी ठहराया है।

कोहेन ने अपना गुनाह कबूल

इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कोहेन ने अपना गुनाह कबूल किया है। उनका कहना है कि उन्होंने 'उम्मीदवार' के निर्देश पर मुख्य रूप से चुनाव को प्रभावित करने के मकसद से ऐसा किया था। आपको बता दें कि कोहेन की तरफ से स्वीकार की गई बातों का संबंध ट्रंप के कथित पोर्न स्टार से संबंधों से है। बता दें कि पोर्न स्टार ने आरोप लगाया था कि उसे पैसे देकर चुप कराया गया था।

आठ मामलों में अपनी गलती स्वीकारी

आपको बता दें कि 51 वर्षीय आरोपी वकील ने अभियोजकों के साथ एक याचिका समझौते में टैक्स और बैंक धोखाधड़ी सहित आठ मामलों में अपनी गलती स्वीकार की।

ट्रंप ने कोहेन के बारे में सवालों को किया नजरअंदाज

वहीं दूसरी ओर जब ट्रंप से कोहेन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सवालों को नजरअंदाज कर दिया। वह मंगलवार शाम को पश्चिम वर्जीनिया में पूर्व निर्धारित रैली के लिए पहुंचे थे। यही नहीं वाइट हाउस ने भी इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार दिया।