26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले से बढ़ गई है अमरीका में घुसपैठ की समस्या, अक्टूबर में बना गिरफ्तारियों का रिकॉर्ड

अमरीका में अवैध रूप से घुसने पर गिरफ्तार किए गए परिवारों की संख्या अक्टूबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 10 Nov 2018, 3:15 PM IST

migrants arrested

पहले से बढ़ गई है अमरीका में घुसपैठ की समस्या, अक्टूबर में बना गिरफ्तारियों का रिकॉर्ड

वाशिंगटन। मेक्सिको के अमरीका में अवैध रूप से घुसने वाले प्रवासियों के संख्या में रेकार्ड बढ़ोतरी हुई है। अमरीका में अवैध रूप से घुसने पर गिरफ्तार किए गए परिवारों की संख्या अक्टूबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। कस्टम व सीमा सुरक्षा (सीबीपी) के नए आंकड़ों से यह जानकारी दी गई। न्यूज चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक , सीबीपी के शुक्रवार को प्रकाशित आंकड़ों में कहा गया है कि अक्टूबर में गिरफ्तार किए गए परिवारों की संख्या सितंबर के मुकाबले 39 फीसदी बढ़ गई है। अक्टूबर में यह संख्या 23,121 पर पहुंच गई। बता दें कि सितंबर में अवैध रूप से सीमा पार करने पर 16,658 परिवारों को गिरफ्तार किया गया था।

अमरीका में घुसपैठ की समस्या

अमरीका में पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले इस साल घुसपैठ की संख्या में 378 फीसदी की वृद्धि हुई है। बीते साल अक्टूबर में 4,836 परिवारों को गिरफ्तार किया गया था।सीबीपी ने 2013 में गिरफ्तार परिवार सदस्यों की गिनती करना शुरू किया था। अनुमान है कि अभी घुसपैठियों कीसंख्या में कोई कमी नहीं आएगी। अक्टूबर तक अवैध रूप से दक्षिणी पश्चिमी सीमा पार करने पर गिरफ्तार होने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 50, 975 थी, जबकि सितंबर में यह संख्या 41,486 थी। यही नहीं अक्टूबर में दक्षिणी सीमा के पास सीमा गश्त के दौरान अकेले 4,991 बच्चों को गिरफ्तार किया गया। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी से इस बारे में पूछा गया तो उसने कोई भी टिप्पड़ी करने से इंकार कर दिया।

अमरीका की तरफ बढ़ रहा है प्रवासी कारवां

बता दें कि मेक्सिको के रास्ते एक प्रवासी कारवां अमरीका की तरफ बढ़ रहा है। कुछ दिन अपने ट्वीट में प्रवसियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि, 'ऐसे कई गिरोह सदस्य और कुछ बहुत बुरे लोग हमारे दक्षिणी सीमा पर आने वाले कारवां में शामिल हैं। मैं उन्हें चेतावनी देता हूँ कि वो कृपया वापस जाएं। उन्हें संयुक्त राज्य में तब तक आने नहीं किया जाएगा जब तक वो कानूनी प्रक्रिया से नहीं जाते। मैं उन्हें बता देना चाहता हूँ कि यह हमारे देश पर आक्रमण माना जाएगा। सेना इन लोगों के स्वागत का इंतजार कर रही है।'