यूएस राजदूत ने सीरियाई राष्ट्रपति पर लगाए ये आरोप
निक्की हेली ने कहा कि अगर रूस अपनी प्रतिबद्धताओं पर कायम रहता, तो सीरिया में केमिकल हमले नहीं होते। उन्होंने कहा कि दुनिया केमिकल हमले को कतई बर्दाश्त नहीं कर सकती है। अमरीका और उसके सहयोगियों ने इस हमले का आरोप सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद पर लगाया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब सीरियाई राष्ट्रपति असद ने डौमा के लोगों के खिलाफ केमिकल हथियारों का इस्तेमाल किया है। वो सीरिया के लोगों के खिलाफ इससे पहले 49 बार केमिकल हथियारों का इस्तेमाल कर चुके हैं।