18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूयॉर्क: महिला ने तीन नवजात शिशुओं समेत पांच पर चाकू से किया हमला, बाद में अपना हाथ काटा

52 वर्षीय महिला के साथ नर्सरी के एक कर्मचारी को भी हिरासत में लिया गया है
2 min read
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Sep 22, 2018

attack

न्यूयॉर्क: महिला ने तीन नवजात शिशुओं समेत पांच पर चाकू से किया हमला, बाद में अपना हाथ काटा

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने तीन नवजात शिशुओं साहित पांच लोगों को चाकूओं से वार कर बुरी तरह घायल क दिया। बाद में खुद की भी कलाई काट ली। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार महिला चाइनीज नर्सरी में काम करती थी । 52 वर्षीय महिला के साथ नर्सरी के एक कर्मचारी को भी हिरासत में लिया गया है। महिला के घावों का इलाज किया जा रहा है, इसके साथ उसे मनोवैज्ञानिक परीक्षण से भी गुजारा जा रहा है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। सभी की हालत स्थिर बतायी जा रही है।

हमले के दौरान नौ बच्चे वहां मौजूद थे

गौरतलब है कि क्वींस क्षेत्र में तीन मंजिला इमारत में हुई इस घटना ने सबको हिला दिया है। पुलिस जांच कर रही है कि इमरात में ऐसा क्या हुआ कि महिला ने चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान नौ बच्चे वहां मौजूद थे। नवजात शिशुओं में दो के पेट पर वार किए गए हैं। इसमें से एक 20 दिन की बच्ची के कान और थोडी पर चाकू से वार किए गए । नर्सरी का संचालन करीब दस सालों से हो रहा है। संदिग्ध महिला को बेहोशी की अवस्था में बेसमेंट में खून से लथपथ पाया गया।

कसाई वाला चाकू मिला है

पुलिस ने कहा कि बच्चों में से एक के पिता और वहां पर काम करने वाली एक महिला पर भी चाकू से हमला किया गया है। घटनास्थल पर एक कसाई वाला चाकू भी मिला है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध महिला के हाथ से खून बह रहा था और बेसमेंट में बेहोश मिली थी। जांचकर्ता जब इमारत के अंदर गए तो उन्होंने पांच लोगों को लहुलुहान देखा। पुलिस ने बिना देरी किए सभी को अस्पताल में भर्ती कराया।यह नर्सरी बीते 11 वर्षो से चलाई जा रही थी। पुलिस इसे अवैध बता रही है। यहां पर चीनी जोड़े अपने बच्चों को छोड़कर काम पर जाते थे।