वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फेडरल आपात प्रबंधन एजेंसी (फेमा) के प्रशासक विलियम लांग पर तीन न्यूयॉर्क निवासियों ने मुकदमा दर्ज कराया है। इन निवासियों ने राष्ट्रपति के नए अलर्ट मैसेजिंग सिस्टम के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। उनकी चिंता यह थी कि ट्रंप इसकी मदद से मनमाने ढंग से, पक्षपाती और तर्कहीन संदेश भेज कर सकते हैं और इस सिस्टम से बाहर निकलने का कोई तरीका नहीं है।
बता दें कि इस अलर्ट का पहला ‘टेस्ट रिजल्ट’ 3 अक्टूबर को भेजा गया था। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति अलर्ट नागरिकों के फोन पर शोर और कंपन के साथ भेजे जाते हैं। इसकी मदद से ट्रंप राष्ट्रीय आपात स्थिति के दौरान आम नागरिकों को अलर्ट भेज सकेंगे।