
नई दिल्ली. पिछले दिनों पाकिस्तान ने कहा था कि उसने भारत के कोल्र्ड स्टार्ट से निपटने के लिए कम दूरी के परमाणु हथियार बना लिए हैं। अब इन हथियारों के आतंकियों के जाने का खतरा मंडरा रहा है। कहा जा रहा है कि ये हथियार एक्सीडेंटली विस्फोट का शिकार भी हो सकते हैं। फेडरेशन ऑफ अमरीकन साइंटिस्ट्स (एफएएस) की ताजा रिपोर्ट कह रही है कि पाकिस्तान ने 9 अलग-अलग स्थानों पर अपने परमाणु हथियार रखे हैं। अमरीकी परमाणु हथियार एक्सपर्ट और रिपोर्ट बनोन वाले हैंस क्रिस्टनसन के अनुसार पाकिस्तान के परमाणु हथियार अलग-अलग बेस कैंप में स्टोरेज में रखे गए हैं और ये बेस कैंप परमाणु हथियार दागने की काबिलियत रखते ेहैं।
तो छिड़ जाएगा परमाणु युद्ध
क्रिस्टनसन ने बताया कि पाकिस्तान कम दूरी के हथियारों का भंडारगृह बना रहा है। इस कारण मुख्य अस्त्रों को रीजनल स्टोरेज लोकशन पर भेजेगा, ताकि उन्हें असेंबल कर लॉन्च बेस तक भेजा जा सके। क्रिस्टनसन ने कहा कि छोटी दूरी वाले हथियार का उपयोग युद्ध होने की स्थिति में शुरुआती दौर में किया जाता है। यही कारण है कि ऐसे हथियारों को शुरुआत में भेजा जाता है। इन ट्रांसपोटेशन में दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। यह फट भी सकते हैं। अगर भूल से ऐसा हो या तो इस तरह से परमाणु हथियारों का युद्ध शुरू हो जाएगा।
अब्बासी ने कहा था हमारे हथियार सबसे सुरक्षित
पिछले दिनों यूएन की बैठक में अमरीका भाग लेने गए पाकिस्तान के पीएम शाहिद खाकन अब्बासी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि पाकिस्तान ऐसा देश है जहां दुनिया में परमाणु हथियार सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। एक कार्यक्रम में अब्बासी ने कहा कि भारत के कोल्ड स्टार्ट सिद्धांत निपटने के लिए हमने कम दूरी की मारक क्षमता वाले परमाणु हथियार भी तैयार कर लिए हैं। भारत के कोल्ड स्टार्ट सिद्धांत के तहत आदेश मिलने के 48 घंटे के भीतर भारतीय सेना पाक पर हमला कर सकती है। शीर्ष अमरीकी थिंक-टैंक काउंसिल ऑन फॉरन रिलेशंस के कार्यक्रम में पाक पीएम ने कहा कि हमारे परमाणु हथियार सुरक्षित हैं। अक्सर यह आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार आतंकियों तक पहुंच सकते हैं। इस पर मैं साफ कर दूं कि ऐसी कोई संभावना नहीं हो सकती, क्योंकि पाकिस्तान में एक ताकतवर और सुरक्षित कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम काम करता है।
Published on:
25 Sept 2017 09:40 am
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
