
वाशिंगटन। पेंटागन ने अफगानिस्तान के विकास में भारत की भूमिका की प्रशंसा की। तारीफ में कहा गया कि भारत ने युद्धग्रस्त देश में ‘अतिरिक्त विकास सहायता’ का वचन दिया है। पेंटागन के चीफ प्रवक्ता डाना वाइट ने कहा, ‘भारत बहुत सहयोगी रहा है, और उन्होंने अफगानिस्तान में अतिरिक्त विकास सहायता का वचन दिया है। वे विमानन के रखरखाव में मदद करने को तैयार हैं।’ वाइट ने कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा के संबंध में पाकिस्तान को और अधिक कार्रवाई करने का अवसर है। इसे ‘अवसर’ के रूप में बताते हुए, वाइट ने कहा कि हम ‘पाकिस्तान की सहभागिता का स्वागत करेंगे।’ बता दें पेंटागन अमरीकी रक्षा विभाग का मुख्यालय है।