गौरतलब है कि चिली में नाबालिगों के यौन शोषण के करीब सैंकड़ों केस दर्ज हुए जिनमें पादरी मुख्य आरोपी हैं। जिसके बाद कैथोलिक चर्च में संकट गहराते जा रहा है। शनिवार को हुए चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा से मुलाकात के दौरान वहां की 'मुश्किल स्थिति' पर बातचीत की गई। एक आकंड़े के मुताबिक दक्षिण अमरीकी देश में साल 1960 से लेकर अब तक लगभग 167 बिशप, पादरी और चर्च के सदस्य यौन अपराधों की जांच का सामना किया है।