पूर्व राष्ट्रपति ने मेरी कमर को जोर से दबा दिया था
दूसरी और उपन्यासकार क्रिस्टिना बैकर क्लिने ने भी कहा है कि उन्हें भी बुश ने ऐसे अश्लीलता से छुआ था। क्रिस्टिना ने कहा कि जब मैं और मेरे पति बुश के पास खड़े होकर फोटो निकलवा रहे थे, तब बुश ने उन्हें कहा था कि तुम बहुत सुंदर हो। क्रिस्टिना ने कहा कि बुश के साथ फोटो निकलवाते समय उन्हें पीछे से छुआ था और उनकी कमर पर अश्लीलता से हाथ फेर था। क्रिस्टिना ने बताया कि फोटोग्राफर ने फोटो लेने के लिए जब तैयार हो रहा था तब बुश ने मेरी कमर को जोर से दबाया। मुझे इससे चोट तो नहीं लगी लेकिन मैं असहज जरूर हुई थी। क्रिस्टिना ने कहा कि पास में मेरे पति भी थे, लेकिन उन्हें पता तक नहीं था कि बुश क्या कर रहे हैं। इससे पहले अभिनेत्री हिदर लिंड ने बताया था कि व्हीलचेयर पर बैठे जॉर्ज एच. डब्ल्यू बुश ने 2 बार उन्हें गलत तरीके से छुआ था।