
पारामारिबो : अतंरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमरीकी देश सूरीनाम में भी योग का आयोजन का किया गया। इस अवसर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सूरानाम के राष्ट्रपति डेजायर डेलानो बेटरेसे के साथ योग किया। ऐसा पहली बार हुआ जब दो देश के राष्ट्रपति एक साथ योग किया। इस अवसर पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने भी योगासन किया। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में विशेष संसदीय प्रतिनिधिमंडल सदस्य के तौर पर नित्यानंद राय 16 जून से 24 जून 2018 तक तीन देशों (ग्रीस, क्यूबा और सूरीनाम) की 9 दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं।