
न्यूयॉर्क: भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज यूएन जनरल असेंबली की बैठक के लिए अमरीका के दौरे पर हैं। सोमवार को सुषमा स्वराज ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। शेख हसीना के अलावा सुषमा स्वराज ने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की, जिसमें भूटान के प्रधानमंत्री, डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप से की गई मुलाकात भी शामिल है। लेकिन शेख हसीना से उनकी मुलाकात पर सभी की नजरें थी, क्योंकी ये कयास लगाए जा रहे थे कि शायद इस मुलाकात में रोहिंग्या मुस्लिमों को लेकर कोई बातचीत हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
द्विपक्षीय बातचीत थी हसीना और सुषमा की
सुषमा स्वराज की शेख हसीना से मुलाकात सिर्फ एक शिष्टाचार बैठक थी। इस मीटिंग में रोहिंग्या मुस्लिमों को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के साथ हुई मुलाकात शिष्टाचार बैठक थी। यह बहुत संक्षिप्त बैठक थी। दोनों नेताओं के बीच चर्चा के दौरान रोहिंग्या के मामले पर चर्चा नहीं हुई।
41 हजार रोहिंग्याओं ने ली है बांग्लादेश में शरण
रविश कुमार ने बताया कि सुषमा और हसीना के बीच वार्ता ‘‘पूरी तरह द्विपक्षीय’’ थी। उन्होंने बैठक के बाद एक ट्वीट में कहा, गर्मजोशी से भरपूर यह मुलाकात हमारे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को प्रतिबिम्बित करती है। आपको बता दें कि रोहिंग्या मुस्लिमों को लेकर सुषमा स्वराज और शेख हसीना के बीच बातचीत होने के कयास इसलिए लगाए जा रहे थे, क्योंकी म्यांमार में रोहिंग्याओं के खिलाफ हिंसा बढ़ने के बाद 25 अगस्त से अब तक करीब 41 हजार मुसलमान भागकर बांग्लादेश आ गए हैं। वहीं जवाब में बांग्लादेश ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप करने और इस पलायन से निपटने के लिए म्यामां पर दबाव बनाने की अपील की है।
भूटान के पीएम से डोकलाम पर नहीं की कोई बात
म्यांमार की सीमा पार कर बांग्लादेश जाने वाले कई लोगों ने म्यामां के सुरक्षा बलों और भीड़ द्वारा बलात्कार, हत्या और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिए जाने की घटनाओं के बारे में बताया है। इससे पहले, सुषमा ने भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात की लेकिन इस बैठक में डोकलाम मामले पर चर्चा नहीं की गई।
रविश कुमार ने आगे बताया कि डोकलाम मामला सुलझ चुका है, इसलिए ‘वार्ता के दौरान इस पर चर्चा होने का सवाल ही पैदा’ नहीं होता।
Published on:
19 Sept 2017 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
