11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय छात्र की अमरीका में हत्या, रेस्तरां में लूटपाट के दौरान मारी गई गोली

शरत कोप्पू के भाई ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से दोषियों को पकड़ने में मदद मांगी है। उन्होंने कन्सास स्थित भारतीय दूतावास से शरत के पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार के लिए तेलंगाना भेजने की गुजारिश की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 8 Jul 2018, 10:31 AM IST

shot dead

भारतीय छात्रा की अमरीका में हत्या, रेस्तरां में लूटपाट के दौरान मारी गई गोली

कन्सास सिटी: अमरीका के मिसौरी में रेस्तरां में लूटपाट के दौरान हुई गोलीबारी में 26 वर्षीय भारतीय छात्र की मौत हो गई है। मृतक छात्र शरत कोप्पू तेलंगाना के वारंगल जिले का रहने वाला था। स्थानीय अखबार 'द कन्सास सिटी स्टार' के मुताबिक, मिसौरी यूनिवर्सिटी के छात्र शरत शुक्रवार को जेस फिश एंड चिकन मार्किट में शाम लगभग सात बजे गोली मारी गई। वह इस रेस्तरां में पार्ट टाइम काम करता था।

शरत के पीठ में लगी पांच गोलियां

रेस्तरां में मौजूद एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया कि संदिग्ध ने भूरे रंग की शर्ट पहन रखी थी, जिस पर सफेद रंग की पट्टियां थीं। उसने पैसे मांगे और गोली चला दी। कर्मचारी ने बताया कि इस दौरान लोग खुद को बचाने के लिए यहां-वहां भागे। कोप्पू भी भागा तो संदिग्ध ने उसकी पीठ पर गोली मार दी। बताया जा रहा है कि शरत को 5 गोलियां लगी थी और अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: मरियम नवाज बोलीं- सजा के खिलाफ लगाएंगे याचिका, 10 दिन में लौटूंगी पाकिस्तान

संदिग्ध पर 10 हजार डॉलर का इनाम, वीडियो जारी

कन्सास सिटी पुलिस ने रेस्तरां के भीतर गोलीबारी से कुछ मिनट पहले संदिग्ध का एक वीडियो भी जारी किया है और लोगों से संदिग्ध हमलावर को पहचानने को कहा है। पुलिस जानकारी देने वाले पर 10 हजार डॉलर का इनाम भी रखा है।

मास्टर की डिग्री के लिए अमरीकी गया था शरत

मृतक छात्र शरत के चचेरे भाई रघु चौडावरम ने शव को अमरीका से भारत लाने के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए गोफंडमी अकाउंट शुरू किया और इसके जरिए तीन घंटे में 25,000 डॉलर जुटाए। रघु ने गोफंडमी अकाउंट में लिखा, "उसके (शरत) हर किसी की तरह ही सपने थे वह अमरीका में कुछ बड़ा करना चाहता था। उसका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का था और वह हमेशा लोगों को हंसाता था और हर किसी की मदद के लिए तैयार रहता था। कोप्पू सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और वह मास्टर डिग्री की पढ़ाई करने जनवरी में ही अमरीका आया था।

विदेश मंत्री सुषमा से की अपील

शरत के दूसरे भाई संदीप ने इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से दोषियों को पकड़ने में मदद मांगी है। उन्होंने कन्सास स्थित भारतीय दूतावास से शरत के पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार के लिए तेलंगाना भेजने की गुजारिश की है। भारतीय दूतावास ने शनिवार को जारी बयान में कहा, कि हम इस दुख की घड़ी में शरत, उसके परिवार और दोस्तों के प्रति सहानुभूति जताते हैं।