11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UN सभा की बैठक में भाग लेने न्यूयॉर्क पहुंची सुषमा स्वराज, 20 देशों के नेताओं से होगी बातचीत

इस वार्षिक सभा में अमरीका, जापान और भारत के बीच त्रिपक्षीय वार्ता होनी है।

2 min read
Google source verification
Sushma Swaraj

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेने विदेश मंत्रसुषमा स्वराज न्ययॉर्क पहुंची गई हैं। जानकारी के मुताबिक इस वार्षिक सभा में अमरीका, जापान और भारत के बीच त्रिपक्षीय वार्ता होनी है। इस दौरान नॉर्थ कोरिया की मिसाइल परीक्षण जैसे कई मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। इसके अलावा विदेश मंत्री स्वराज भूटान के प्रधानमंत्री तहेशिंग तोबगे के साथ भी मुलाकात करेंगी।

23 सितंबर को यूएन सभा में देंगी भाषण

यूएन महासभा इस वार्षिक सत्र की औपचारिक बैठकें सोमवार को शुरू होंगी। इस दौरान सम्मेलन की शुरुआत में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संयुक्त राष्ट्र में सुधार के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में आमने-सामने हो सकते हैं। बता दें कि 23 सितंबर को सुषमा स्वराज यूएन सभा में भाषण देंगी। इन बैठकों के सिलसिले में महत्वपूर्ण प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंची सुषमा करीब एक हफ्ते तक अमरीका में ही रहेंगी। इस लंबे दौरे के दौरान सुषमा स्वराज 20 से अधिक द्विपक्षीय और त्रिपक्षीय चर्चाओं में हिस्सा लेंगी। इस दौरान वह कई महत्वपूर्ण देशों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगी।

पाक विदेश मंत्री से मुलाकात संभव

एक ओर जहां यूएन बैठकों के दौरान भारतीय और पाकिस्तानी विदेश मंत्री की संभावित बैठक का अनुमान लगाया जा रहा है, वहीं सुषमा स्वराज ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री से मुलाकात के सवाल पर इसकी जानकारी न होने की बात कही। सुषमा ने कहा कि अगर रिजनल मीटिंग में पाकिस्तान के विदेश मंत्री मौजूद रहते हैं तो मुलाकात हो सकती है। इसकी कोई औपचारिक जानकारी नहीं है। विदेश मंत्री यूएन में अपने संबोधन के अगले दिन स्वदेश वापस लौटेंगी। इसके अलावा सुषमा दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (सार्क), गुट निरपेक्ष आंदोलन, ब्रिक्स, विकासशील देशों के समूह जी77 समेत कई क्षेत्रीय और विशेष संगठनों के साथ भी कई बैठकों में शामिल होंगी। सुषमा साथ ही मंगलवार को जलवायु परिवर्तन पर उच्च स्तरीय गोल मेज सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी।