
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने आए कई देशों के नेताओं से सुषमा स्वराज ने की मुलाकात
संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने अमरीका पहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कई देशों के नेताओं के साथ मुलाकात की। इन नेताओं में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मोरक्को के विदेश मंत्री नसर बॉरीटा, यूरोपीय संघ की उच्च प्रतिनिधि फेडेरिया मोगेरिनी समेत कई नेता शामिल हैं। इस दौरान इन नेताओं से द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में 25 सितंबर को चर्चा शुरू होगी। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 25 सितंबर को महासभा को संबोधित करेंगे। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 29 सितंबर की सुबह महासभा को संबोधित करेंगी।
Updated on:
24 Sep 2018, 10:06 PM IST
Published on:
24 Sep 2018, 10:06 PM IST
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.