27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कई देशों के नेताओं से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से इतर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने विश्व के कई नेताओं से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 24 Sep 2018, 9:21 PM IST

sushma and Sheikh Hasina

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कई देशों के नेताओं से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

न्यूयॉर्कः संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क पहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। इसके अलावा सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र में मोरक्को के विदेश मंत्री नसर बॉरीटा से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेता गर्मजोशी से मिले। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यूरोपीय संघ की उच्च प्रतिनिधि फेडेरिया मोगेरिनी से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

विश्व के नेताओं के साथ बैठक
इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमरीका और संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने आए विश्व के कई देशों के नेताओं के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि बैठक में ड्रग्स और नशीली दवाओं के खतरे से निपटने के मुद्दे पर बातचीत की। माना जा रहा है कि इस बैठक में दुनिया के कई देशों ने अपनी तरफ से किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। इस बैठक में ड्रग्स और नशीली दवाओं की बढ़ती तस्करी पर भी चिंता जाहिर की गई।

25 सितंबर को शुरू होगी आम चर्चा
संयुक्त राष्ट्र महासभा में 25 सितंबर को चर्चा शुरू होगी। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 25 सितंबर को महासभा को संबोधित करेंगे। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 29 सितंबर की सुबह महासभा को संबोधित करेंगी। माना जा रहा है कि सुषमा स्वराज सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठा सकती हैं और दुनिया के नेताओं के समक्ष पाकिस्तान की असीलियत सामने लाएंगी। उधर, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी 29 सितंबर के दोपहर में महासभा को संबोधित करेंगे। पाकिस्तान पहले ही कश्मीर मुद्दे पर अपने इरादे जाहिर कर चुका है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर पाकिस्तानी विदेश मंत्री के साथ बैठक को लेकर भारत ने सहमति जताई थी लेकिन सीमा पर भारतीय जवान के शव के साथ बर्बरता और कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को लेकर बैठक रद्द कर दी गई।