26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार एसयूवी, 13 की मौत, कई घायल

अमरीका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक एसयूवी कार एक ट्रक से टकरा गई इस सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए एसयूवी में 27 लोग सवार थे
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Vivhav Shukla

•

Mar 03, 2021

SUV crammed with 25 people gets hit by truck, 13 dead

SUV crammed with 25 people gets hit by truck, 13 dead

नई दिल्ली। अमरीका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में मंगलवार को एक एसयूवी कार की एक ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि 12 लोगों की फौरन मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। सभी घायल लोगों को एल सेंट्रो क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

America: राष्ट्रपति बिडेन के उप सहायक व WHMO के निदेशक नियुक्त किए गए भारतीय-अमरीकी माजू वर्गीज

जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना अमेरिका-मेक्सिको सीमा से उत्तर करीब 11 मील दूर एक जगह पर हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस एसयूवी में 27 लोग सवार थे। ये एसयूवी राजमार्ग पर बजरी और कंकड़ से भरे ट्रक से जा टकराई।टक्कर इतनी तेज थी कि 12 लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।

एच1बी वीजा ठंडे बस्ते में, पहले लंबित अप्रवासी वीजा मामलों को निपटाएंगे बाइडेन

एल सेंट्रो अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ एडोल्फ एडवर्ड ने बताया कि दुर्घटना सैन डिएगो से लगभग 100 मील पूर्व में स्थित खेतों के किनारे बने राजमार्ग पर हुए । फिलहाल इस दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।बता दें सयूवी में बैठे सभी लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।लेकिन उनमें से कुछ खेतों में काम करने वाले लोग थे।