25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / America / सर्वे से खुलासा: अधिकतर महिलाएं ट्रंप प्रशासन से असंतुष्ट, चाहती हैं मध्यावधि चुनाव

सर्वे से खुलासा: अधिकतर महिलाएं ट्रंप प्रशासन से असंतुष्ट, चाहती हैं मध्यावधि चुनाव

10 में से सात महिलाएं ट्रंप के राष्ट्रपति होने को लेकर असंतुष्ट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 14 Aug 2018, 4:11 PM IST

suvery suggest young females not happy with trump govt

सर्वे से खुलासा: अधिकतर महिलाएं ट्रंप प्रशासन से असंतुष्ट, चाहती हैं मध्यावधि चुनाव

वाशिंगटन। अमरीका में एक हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में ट्रंप प्रशासन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस सर्वे के निष्कर्ष की माने तो वहां की ज्यादातर महिलाएं ट्रंप के काम से खुश नहीं है। आपको बता दें कि सर्वेक्षण के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग महिलाओं को चुना गया था।

10 में से सात महिलाएं ट्रंप के राष्ट्रपति होने को लेकर असंतुष्ट

मीडिया रिपोर्ट में सर्वे के हवाले से कहा जा रहा है कि 10 में से सात महिलाएं डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति होने को लेकर असंतुष्ट या नाराज हैं। बता दें कि अमरीका में महिलाओं के किसी आयु वर्ग का उच्चतम प्रतिशत है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सर्वे में केवल नौ फीसदी ने ही ट्रंप के वाइट हाउस में होने पर खुशी जताई।

ट्रंप की नीतियों से महिलाओं को नुकसान

सर्वे के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए रिपोर्ट में कहा गया कि इस आयु वर्ग की 53 प्रतिशत महिलाओं ने कहा है कि वे सोचती हैं कि ट्रंप की नीतियों ने ज्यादातर महिलाओं को नुकसान पहुंचाया है। वहीं 70 प्रतिशत महिलाओं का ये मानना है कि ट्रंप प्रशासन में उनके अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के बजाए उसका हनन किया गया।

अधिकांश महिलाएं 2018 के मध्यावधि चुनाव की इच्छुक

इसके अलावा कई युवा महिलाएं डेमोक्रेटिक पार्टी का कांग्रेस पर नियंत्रण पसंद करती हैं। सर्वेक्षण के परिणामों में ये भी पता चला कि इनमें से अधिकतर महिलाएं रिपब्लिकन की तुलना में डेमोक्रेट को पहले स्थान पर रखती हैं। इस सर्वेक्षण में यह भी सामने आया है कि इस आयु वर्ग की अधिकांश महिलाएं 2018 के मध्यावधि चुनाव में निश्चित रूप से मतदान करने को लेकर कम इच्छुक हैं। केवल 30 प्रतिशत ने ही कहा कि वे निश्चित रूप से मतदान करेंगी। जबकि इससे अधिक उम्र की 76 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वे निश्चित रूप से मतदान करेंगी।

26 से 30 जुलाई के बीच हुआ था सर्वे

वोट न देने का सबसे बड़ा कारण महिलाओं ने राजनीति या चुनाव में अरुचि को कारण बताया है। बता दें कि सर्वेक्षण 26 से 30 जुलाई के बीच यूजीओवी द्वारा ऑनलाइन लिया गया था, जिसमें 2,093 महिलाओं ने हिस्सा लिया था।