नई दिल्ली । अमरीका की खुफिया एजेंसी FBI के पूर्व प्रमुख जेम्स कोमी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जेम्स कोमी ने अपनी किताब A Higher Loyalty: Truth, Lies, and Leadership में खुलासा किया है कि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति कार्यालय को एक 'माफिया बॉस' की तरह चला रहे हैं। किताब में कहा गया है कि ट्रंप अपने साथियों से बिल्कुल वफादारी की उम्मीद करते हैं, लेकिन पूरी दुनिया को वे अपने खिलाफ मानते हैं। बता दें कि अगले सप्ताह जेम्स कोमी की किताब लॉन्च होने वाली है। हालांकि लॉंच से पहले ही किताब के कुछ अंश मीडिया में लीक होने के कारण अमरीका में बवाल मच गया है। जेम्स कोमी ने अपनी किताब में ट्रंप के खिलाफ बहुत ही हेरतअंगेज बातें लिखी है। जिसमें कोमी ने यह भी लिखा है कि ट्रंप राष्ट्रपति ऑफिस वाइट हाउस को एक माफिया बॉस की तरह चलाते हैं। उन्होंने लिखा है कि ट्रंप को बचपन से यह नहीं पता है कि क्या सही है और क्या गलत।