
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रचार समिति के पूर्व अध्यक्ष पॉल मैनफोर्ट का बचाव किया है। उन्होंने उनके बचाव में अमरीकी मोबस्टर अल्फोन्स कैपोन के साथ समानताएं गिनाईं। उन्होंने इस संबंध में एक ट्विट भी किया। बता दें कि ट्रंप ने ये ट्वीट मैनफोर्ट पर चल रहे ट्रायल के दूसरे दिन किया है।