26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रकार के तीखे सवालों से भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सस्पेंड किया प्रेस पास

अमरीकी सीनेट के लिए हुए चुनाव के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति ट्रंप पत्रकारों से उलझ गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 8 Nov 2018, 11:22 AM IST

trump on CNN journalist

पत्रकार के तीखे सवालों से भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सस्पेंड किया प्रेस पास

वाशिंगटन।अमरीकी कांग्रेस के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद के प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीएनएन न्यूज के एक पत्रकार पर बुरी तरह भड़क गए। वाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों के बहस करने से गुस्साए ट्रंप ने सीएनएन के एक रिपोर्टर को 'असभ्य और क्रूर' कहते हुए उसके सवालों का जवाब देने से इंकार कर दिया। प्रेस वार्ता के दौरान ट्रंप की पत्रकारों से कई बार भिड़ंत हुई।

पत्रकार पर निकला ट्रंप का गुस्सा

अमरीकी सीनेट के लिए हुए चुनाव के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति ट्रंप पत्रकारों से उलझ गए। जहां उन्होंने एक पत्रकार को असभ्य करार दिया वहीं एक अन्य पत्रकार को नस्लीय कह दिया। घंटे भर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कई बार अपना आपा खोया। इस बीच वह कई बार सवालों से चिढ़ कर माइक्रोफोन का डायस छोड़ कर चले गए। प्रेस वार्ता के दौरान ट्रंप सीएनएन संवाददाता जिम एकोस्टा से भिड़ गए। एकोस्टा ने लैटिन अमरीका से दक्षिणी अमरीका सीमा तक आने वाले प्रवासियों के कारवां के बारे में ट्रंप से एक सवाल पूछा था। सवाल के जवाब में ट्रंप ने जो कहा उस पर दोनों में काफी देर तक बहस हुई। बाद में जब एकोस्टा ने ट्रंप पर एक और सवाल दागने की कोशिश की, तो ट्रंप ने पत्रकार को रोकने के लहजे में हाथ उठाया कहा, "यह काफी है।" व्हाइट हाउस के एक सहयोगी स्टाफ ने एकोस्टा से माइक्रोफोन पकड़ने की असफल कोशिश की। सीएनएन के रिपोर्टर ने जब दूसरे पत्रकार को माइक्रोफोन देने से मना कर दिया तो ट्रप ने कहा कि अब काफी हो चुका है, तुम माइक्रोफोन नीचे रख दो।

पत्रकार का पास निलंबित

बहसबाजी के बाद पत्रकार का प्रेस पास निलंबित कर दिया गया। सीएनएन ने एक बयान में कहा कि वाइट हाउस ने बुधवार को चुनौतीपूर्ण प्रश्नों के प्रति प्रतिशोध के लिए एकोस्टा के प्रेस पास को रद्द कर दिया। प्रवासी कारवां पर पूछे सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, "आपको मुझे देश चलाने देना चाहिए। आप सीएनएन चलाते हैं और यदि आपने इसे अच्छी तरह चलाया है तो आपकी रेटिंग बहुत बेहतर होगी।" लेकिन एकोस्टा चुप नहीं हुए और उन्होंने 2016 के चुनाव में रूस की भागीदारी की जांच के बारे में पूछा। इस बात पर ट्रंप बुरी तरह उखड गए।

दुश्मन जैसा है मीडिया का व्यवहार

ट्रंप ने कहा, 'मीडिया का व्यवहार शत्रुओं जैसा है। यह बेहद दुःख की बात है।' अमरीका के प्रेस संगठनों ने ट्रंप प्रशासन के इस फैसले का विरोध किया है। उधर वाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने एकोस्टा के निलंबन की घोषणा में कहा, "तथ्य यह है कि अपने मानने की बजाय सीएनएन को उनके कर्मचारी द्वारा व्यवहार किए जाने पर गर्व है। यह न केवल घृणास्पद है, बल्कि यह युवा महिलाओं समेत सभी लोगों के लिए अपमानजनक व्यवहार का एक उदाहरण है जो वाइट हाउस प्रशासन में काम करते हैं।"