हीदर का चयन इस पद के लिए अपरंपरागत है। बता दें कि इससे पूर्व उनके पास विदेश विभाग में जिम्मेदारी थी। साथ ही वह वाइट हाउस की प्रवक्ता भी रही हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को नार्ट के नामांकन की घोषणा की। ट्रंप ने कहा, "मुझे यह घोषणा करने में प्रसन्नता हो रही है कि यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट के लिए हीदर नार्ट को संयुक्त राष्ट्र राजदूत के रूप में सेवा के लिए नामित किया जाएगा। मैं हीदर को बधाई देना चाहता हूं, और हमारे देश की महान सेवा के लिए राजदूत निकी हैली का धन्यवाद करता हूं।" वर्तमान में राज्य विभाग के लिए प्रवक्ता नार्ट साल के अंत में हेली की जगह लेगी। नार्ट के पास राजनयिक अनुभव सीमित है, लेकिन यह एक पूर्व टीवी स्टार है। हीदर को अप्रैल 2017 में विदेश विभाग में प्रवक्ता बनाया गया था। बाद में पूर्व विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को पद से हटाए जाने के बाद उन्हें कार्यवाहक उपमंत्री बनाया गया था।