
घरेलू सुरक्षा मंत्री नील्सन से राष्ट्रपति ट्रंप नाराज, पद से हटाने की तैयारी
वाशिंगटन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सलाहकारों से कहा है कि उन्होंने घरेलू सुरक्षा मंत्री कस्र्टजेन नील्सन को पद से हटाने का फैसला किया है और उन्हें आगामी कुछ सप्ताह में प्रशासन से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, "ट्रंप ने नील्सन के साथ इस सप्ताह में दक्षिण टेक्सास की सीमा पर तैनात अमरीकी सैनिकों के साथ निर्धारित मुलाकात को रद्द कर दिया और अपने सहयोगियों को इस सप्ताहांत बताया कि वह नील्सन को जल्द से जल्द हटाना चाहते हैं।"
नील्सन से नाराज हैं डोनाल्ड ट्रंप
प्रवासी नीति को लागू करने में नील्सन के लचर रवैये पर राष्ट्रपति कई महीनों से बहस कर रहे थे और ऐसा माना जा रहा है कि वह उनकी जगह किसी ऐसे को ढूंढ़ रहे हैं, जो उनके नीतिगत विचारों को अधिक मुस्तैदी से लागू कर सके। ट्रंप कैबिनेट बैठकों के दौरान नील्सन को डांट भी चुके हैं, व्हाइट हाउस के अन्य स्टाफ के सामने उनका अपमान कर चुके हैं और उन्होंने घरेलू सुरक्षा मंत्री को कुछ महीने पहले 'बुशी' कहा था। अधिकारी ने कहा, "घोषणा इस सप्ताह में जल्द से जल्द की जा सकती है।" नील्सन के साथ काम करने वाले घरेलू सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में टिप्पणी से इंकार कर दिया है।
Published on:
13 Nov 2018, 5:15 PM IST
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.