14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका
किसानों के बहाने चीन पर भड़के ट्रंप, कहा- टैरिफ लगाना गलत
Play video

किसानों के बहाने चीन पर भड़के ट्रंप, कहा- टैरिफ लगाना गलत

उन्होंने राज्य के किसानों को "सच्चे देशभक्त" के रूप में संबोधित करते हुए कहा है कि चीन की ओर से किसानों पर टैरिफ और व्यापारिक प्रतिबंध लगाना 'अच्छा नहीं है' है।
Google source verification

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वहां के किसानों की आड़ में चीन पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य के किसानों को “सच्चे देशभक्त” के रूप में संबोधित करते हुए कहा है कि चीन की ओर से किसानों पर टैरिफ और व्यापारिक प्रतिबंध लगाना ‘अच्छा नहीं है’ है। सोयाबीन की कीमतों में गिरावट के बारे में बात करते हुए ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उनके प्रशासन द्वारा किए गए प्रयास जरूर बाजार को बढ़ाने में मददगार होंगे।

बता दें कि ट्रंप ने ये बातें फ्लोरिडा में एक रैली के दौरान कहीं। राष्ट्रपति ट्रंप फ्लोरिडा में गवर्नर रिक स्कॉट समेत कई रिपब्लिकन उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया, जो अमरीकी सीनेट के चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान ट्रंप ने नागरिकों से वोटर आई-कार्ड के आवेदन और उसके महत्व पर भी जोर दिया। यरूशलेम में अमरीकी दूतावास के बारे में बात करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि उनके एक फैसले से करदाताओं के लाखों डॉलर बचाए गए थे क्योंकि उन्होंने यरूशलेम में एक नए और आधुनिक अमरीकी दूतावास के निर्माण से संबंधित 1 अरब अमरीकी डॉलर की खर्च वाले परियोजना में हस्तक्षेप किया था।