ट्रंप ने कहा, "मैं जो कुछ कर रहा हूं, उस पर मुझे गर्व है। मैं इसे कामबंदी नहीं मानता। मैं मानता हूं कि ये ऐसा काम है जो देश की सुरक्षा और फायदे के लिए जरूरी है।" उनसे यह भी पूछा गया कि क्या उन्होंने फंडिंग की अनुमति के लिए कांग्रेस को बाइपास करते हुए राष्ट्रपति के आपातकालीन अधिकारों का इस्तेमाल करने पर विचार किया है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "हां, मैं ऐसा कर सकता हूं। हम राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर सकते हैं। यह इस काम को करने का एक दूसरा रास्ता है।"