बुधवार के दिन शटडाउन को खत्म करने का विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रस्ताव वाइट हाउस ने खारिज कर दिया था। वाइट हाउस ने कहा था कि कि मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए बजट मंजूर किये बिना शटडाउन खत्म करने का कोई भी प्रस्ताव स्वीकार नहीं होगा। बता दें कि मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने का मुद्दा डोनाल्ड ट्रंप का चुनावी वादा है। अपने इस चुनावी वादे को पूरा करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद से 5.7 अरब डॉलर की मांग की थी। लेकिन इस पर कोई सहमति नहीं बन पाई, जिससे करीब आठ लाख संघीय कर्मचारी प्रभावित हुए।