
महात्मा गांधी को मिल सकता है अमरीकी संसद का प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान
वाशिंगटनः इस साल महात्मा गांधी को मरणोपरांत अमरीकी संसद का प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान 'कांग्रेसनल गोल्ड मेडल' मिल सकता है। गांधी जी के 150वीं जयंती के अवसर पर चार भारतीय मूल के सांसदों समेत छह अमरीकी सांसदों ने संसद के निचले सदन में इसको लेकर एक प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव में गांधी जी को संसद का प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘कांग्रेसनल गोल्ड मेडल’ देने की मांग की गई है। अमरीकी सांसद कैरोलिन मलोनी ने 23 सितंबर को प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव संख्या एचआर6916 पेश किया गया है। इसमें कहा गया है कि गांधी जी ने अपने जीवन में हमेशा लोगों को अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। गांधी के इस महान कार्य के लिए उन्हें ‘कांग्रेसनल गोल्ड मेडल’ दिया जाना चाहिए।
इन सांसदों ने प्रस्ताव का किया समर्थन
कैरोलिन मलोनी के प्रस्ताव को भारतीय मूल के सांसदों एमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना और प्रमीला जयपाल ने समर्थन किया है। भारत और भारतीय-अमरीकियों पर संसदीय कॉकस की मौजूदा सह-अध्यक्ष तुलसी गबार्ड ने भी इस प्रस्ताव पर अपना समर्थन दिया है। गबार्ड ने कहा है कि गांधी जी जैसे महान नेता को यह पुरस्कार मिलना चाहिए ताकि लोगों में एक संदेश जा सके। ऐसी उम्मीद जताई जा रहा है कि गांधी जी को इस साल यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा सकता है।
इन लोगों को दिया जा चुका है सम्मान
दरअसल अमरीका उन विदेशियों को यह प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान देता है जो लोगों की भलाई के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिए। अभी तक यह सम्मान मदर टेरेसा, नेल्सन मंडेला को ही दिया गया है। इनके अलावा यह सम्मान को पोप जॉन पॉल-द्वितीय, दलाई लामा, आंग सान सू ची, मुहम्मद यूसुफ और शिमोन परेज भी प्राप्त कर चुके हैं। बता दें कि गांधी जी को ‘कांग्रेसनल गोल्ड मेडल’ कब दिया जाएगा इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
Published on:
02 Oct 2018 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
