नई दिल्ली। केमिकल हमले के बाद सीरिया के खिलाफ जंग छेड़ चुका अमरीका इस लड़ाई में भारी नुकसान उठा रहा है। इस लड़ाई में अमरीका को बड़ी मात्रा में अपना कोष खाली करना पड़ रहा है। इस बात की पुष्टि खुद अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने की है। उनके मुताबिक शनिवार को अमरीका ने सीरिया पर 120 मिसाइलें दागी, जिनकी अनुमानित कीमत 1,100 करोड़ रुपये के आसपास थी। जानकारी के अनुसार इन मिसाइलों में टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों को शामिल किया गया था। बता दें कि सीरिया में केमिकल अटैक के बाद अमरीका ने फ्रांस और ब्रिटेन के साथ वहां की सरकार के खिलाफ जंग छेड़ दी है।