
न्यूयॉर्क: अमरीका में बीते कई दिनों से भारतीय मूल की एक 3 साल की बच्ची लापता थी। इस बच्ची की तलाश में पुलिस दिन-रात एक कर चुकी थी, लेकिन पुलिस को इस बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इस केस में नई जानकारी ये है कि पुलिस को एक बच्ची का शव मिला है और आशंका जताई जा रही है कि ये शव उसी बच्ची का हो सकता है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।
दूध पूरा न पीने पर पिता ने निकाल दिया था बाहर
आपको बता दें कि 2 सप्ताह पहले भारतीय मूल की 3 साल की शेरीन मैथ्यूज संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। बाद में शैरीन के पिता वेस्ले मैथ्यूज ने बताया था कि उसने शैरीन को दूध पूरा नहीं पीने की सजा के तौर पर देर रात घर से बाहर निकाल दिया था। बच्ची के पिता ने बताया कि शैरीन कुछ शारीरिक बीमारी से भी ग्रसित है। उसने बच्ची को गोद लिया था। वैस्ले ने बताया कि उसने बच्ची को आखिरी बार सात अक्तूबर को डलास के रिचर्डसन में उसके घर के पीछे वाले हिस्से में देखा था।
घर से आधे मील की दूरी पर मिली लाश
वहीं पुलिस को रविवार सुबह बच्ची की तलाश में एक अन्य बच्ची का शव मिला है। रिचर्डसन पुलिस ने बताया है कि एक सड़क के नीचे एक सुरंग में बच्ची का शव मिला है। पुलिस को शक है कि ये शव उसी बच्ची का हो सकता है। हालांकि अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है। यह शव मैथ्यूज के घर से करीब आधे मील की दूरी पर मिला है।
सेंट्रल एक्सप्रेस वे पर मिला बच्ची का शव
बच्ची की तलाश के दौरान अधिकारियों ने सेंट्रल एक्सप्रेसवे के पूर्व में स्प्रिंग वैली और बॉउजर सड़कों के निकट एक इलाके को बंद कर दिया था। डॉग स्कवॉड की मदद से सुरंग में सुबह करीब 11 बजे शव मिला.।शव की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है. चिकित्सकीय जांचकर्ता मौत के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस को शव के पहचान का है इंतजार
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जांचकर्ताओं के पास ऐसा कोई रिजन नहीं है और न ही सबूत है कि वो बच्ची के शव को लेकर कह सके कि ये शव उस बच्ची का नहीं है। प्रवक्ता ने बताया कि हम अभी इन्वेस्टिगेशन का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें बच्ची की पहचान की जाएगी। वहीं बच्ची के पिता को पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है।
Published on:
23 Oct 2017 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
