2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका का बड़ा फैसला, डोनाल्ड ट्रंप ने गोलन पहाड़ियों को इजराइल का हिस्सा माना

इजराइल में चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एलान लंबे समय से गोलन पहाड़ियां इजराइल के कब्जे में हैं गोलन पहाड़ियों को लेकर सीरिया और इजराइल के बीच विवाद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 22 Mar 2019, 4:17 PM IST

वाशिंगटन। अमरीका ने अपने रवैये में बड़ा बदलाव करते हुए गोलन पहाड़ियों को इजराइल का हिस्सा माना है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अब समय आ गया है कि अमरीका गोलन पहाड़ियों को इजराइल के हिस्से के रूप में मान्यता दे। आपकी बता दें कि 1967 में सीरिया युद्ध के दौरान इजराइल ने गोलन पहाड़ियोंपर कब्ज़ा कर लिया था। इस घटना के बाद इजराइल और सीरिया के बीच विवाद जारी था।

अमरीका का बड़ा फैसला

इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की यात्रा के पहले ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि गोलन पहाड़ियां इजराइल की सुरक्षा के लिए बबेहद अहम है। ये पहाड़ियां क्षेत्र की स्थितरता के लिए बेहद अहम है।आपको बता दें कि इजराइल ने इस इलाके पर कब्जे के बाद 1981 अपना प्रशासन और कानून लागू कर दिया था। लेकिन अभी तक 11 देशों को छोड़कर इसे किसी बड़े देश ने मान्यता नहीं दी है। प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने गोलन पहाड़ियों पर इजराइल के दावे को मान्यता देने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया है। अमरीका के इस कदम पर अभी सीरिया सरकार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। नेतन्याहू ने ट्वीट किया, "एक ऐसे समय में जब ईरान, इजराइल को बर्बाद करने के लिए सीरिया का इस्तेमाल कर रहा है, राष्ट्रपति ट्रंप ने गोलन हाइट्स पर इजराइली संप्रभुता को मान्यता दी है।"

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.