
न्यूयार्क। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने असैन्य कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित वेतन बढ़ोतरी रद्द कर दी। अपने इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए अमरीकी राष्ट्रपति ने कांग्रेस के सिनेटरों से कहा, " मैं असैन्य कर्मचारियों के लिए वेतन बढ़ोतरी रद्द करने का प्रस्ताव करता हूँ क्योंकि देश की वित्तीय हालत मजबूत नहीं है और इसे बेहतर बनाने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि फेडरल एजेंसी फिलहाल इस बढ़ोतरी का बोझ उठाने में समर्थ नहीं है।
ट्रंप की बड़ी घोषणा
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगले साल जनवरी से होने वाली असैन्य कर्मचारियों को मिलने वाली वेतन बढ़ोतरी को रद्द कर दिया है। राष्ट्रपति ने अपने फैसले की जानकारी अमरीकी कांग्रेस को देते हुए कहा कि बजट और सरकारी फंड इतने सक्षम नहीं हैं कि वह इस बोझ को उठा सकें। ट्रंप की इस अपील के बाद भी ऐसा माना जा रहा है कि कर्मचारियों के वेतन में आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि अमरीकी सीनेट सांसद ऐसे एक प्रस्ताव पर पहले ही विचार कर रहे हैं।
क्या कहा ट्रंप ने
अपने फैसले की जानकारी देते हुए ट्रंप ने कहा कि 'सभी कर्मचारियों को मिलने वाली 2.1 प्रतिशत बढ़ोतरी को कम करके 1.9 प्रतिशत करने और परफॉर्मेंस के आधार पर मिलने वाली 25.7 प्रतिशत बढ़ोतरी को भी खत्म करने पर विचार किया जा रहा है।' ट्रंप ने आगे कहा 'हमारे देश की फेडेरल एजेंसी फिलहाल वेतन बढ़ाने की हालत में नहीं है। समय की मांग है कि हम सबको कुछ न कुछ त्याग करना होगा तभी हम देश को बेहतर बना सकेंगे।' बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने 2019 के बजट में वेतन वृद्धि पर रोक की बात स्पष्ट रूप से कही है।
बजट के प्रावधान
2019 के अमरीकी बजट में वेतन वृद्धि पर रोक की बात स्पष्ट रूप से कही है।बजट में कहा गया है कि उन असैन्य कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी रद्द नहीं की जाएगी जिनका परफॉर्मेंस अच्छा है। उम्दा और कुशल कर्मियों के लिए वेतन में बढ़ोतरी नहीं रोकी जाएगी।
Published on:
01 Sept 2018 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
