27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रवासियों को रोकने के लिए मेक्सिको सीमा पर 5000 अतिरिक्त सैनिक भेजेगा अमरीका

प्रवासियों को रोकने का अभियान ऐसे समय में शुरू किया जा रहा जब देश में मध्यावधि चुनाव होने वाले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 30 Oct 2018, 8:06 AM IST

वाशिंगटन डीसी।संयुक्त राज्य अमरीका में प्रवासियों को घुसने से रोकने के लिए अमरीका 5000 अतिरिक्त सैनिक भेजेगा। अमरीकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सीमा पर जमें सैनिकों की सहायता के लिए दक्षिणी सीमा पर अतिरिक्त 5,000 सैनिक सक्रिय ड्यूटी के लिए भेजे जाएंगे। ऐसा इसलिए किया जाएगा, ताकि प्रवासी देश में प्रवेश न करें। प्रवासियों को रोकने का अभियान ऐसे समय में शुरू किया जा रहा जब देश में मध्यावधि चुनाव होने वाले हैं।

ट्रंप उठाएंगे सख्त कदम

बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रवास, विशेष रूप से अमरीका में आने वाले वाले प्रवासी कारवां से होने वाले खतरों पर जोर देते आए हैं। ट्विटर प्रे हुए ट्रंप ने कहा कि प्रवासियों के बीच "कई गिरोह सदस्य" हैं, जो अमरीकी सीमा से लगभग 1500 किलोमीटर दूर हैं और सप्ताह के अंत तक अमरीका की सीमा तक पहुंच आएंगे। ट्रंप पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि प्रवासियों को किसी भी कीमत पर कानूनी रूप से अमरीका में घुसने नहीं दिया जाएगा। ट्रंप ने अपने ट्वीट में प्रवसियों को चेतावनी देते हुए कहा, "कई गिरोह सदस्य और कुछ बहुत बुरे लोग हमारे दक्षिणी सीमा पर आने वाले कारवां में शामिल हैं।होते हैं। मैं उन्हें चेतावनी देता हूँ कि वो कृपया वापस जाएं। उन्हें संयुक्त राज्य में तब तक आने नहीं किया जाएगा जब तक वो कानूनी प्रक्रिया से नहीं जाते। मैं उन्हें बता देना चाहता हूँ कि यह हमारे देश पर आक्रमण माना जाएगा। सेना इन लोगों के स्वागत का इंतज़ार कर रही है।

अमरीकी सीमा पर जुटेंगे हजारों लोग

ट्रंप का ट्वीट पिट्सबर्ग सीनागॉग में एक व्यक्ति द्वारा 11 लोगों की मौत के दो दिन बाद आया। ट्रंप ने पहले कहा था कि प्रवासी मुद्दा उनके अभियान के लिए केंद्र होगा। एक रक्षा अधिकारी ने पुष्टि की कि सैनिकों की तैनाती, जिसे "ऑपरेशन देशभक्त" नाम दिया गया है, 5 नवंबर से शुरू होगा। सैनिकों को ब्राउनविले, टेक्सास, नोगालेस, एरिजोना और सैन डिएगो, कैलिफ़ोर्निया के पास भेजा जाएगा। उत्तरी कमान के कमांडर ऑपरेशन की देखरेख करेंगे। उत्तरी कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग, केंटकी के कैंपबेल और फोर्ट नॉक्स, और टेक्सास में भी सैनिकों के तैनाती होगी। उधर दक्षिणी सीमा के बंद होने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा, "हमारे पास कई विकल्प हैं और हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं।