7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका
वायरल हुआ अमरीका में ट्रेन एक्सीडेंट का वीडियो, रिपब्लिकन नेता थे सवार
Play video

वायरल हुआ अमरीका में ट्रेन एक्सीडेंट का वीडियो, रिपब्लिकन नेता थे सवार

ट्रेन बुधवार सुबह 11.20 बजे शर्लोट्सविले के बाहर वर्जीनिया के क्रोजेट में एक ट्रक से टकरा गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 1 Feb 2018, 5:13 PM IST

नई दिल्ली। अमरीका में रिपब्लिकन सांसदों को वाशिंगटन से वर्जीनिया लेकर जा रही ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस ट्रेन में हाउस स्पीकर पॉल रेयान भी थे। इस संबंध में जारी बयान के मुताबिक, इस ट्रेन में कांग्रेस के कई रिपब्लिकन सदस्य थे। ट्रेन बुधवार सुबह 11.20 बजे शर्लोट्सविले के बाहर वर्जीनिया के क्रोजेट में एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि करते हुए कहा कि सभी कांग्रेस सदस्य और उनके परिवार सुरक्षित हैं।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार छह घायलों को मेडिकल सेंटर ले जाया गया है, जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि एक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस सदस्य और उनके परिवार के सदस्य ठीक हैं, उन्हें सिर्फ हल्की चोटें आई हैं। मिनेसोटा से रिपबिल्कन सीनेटर जेसन लुईस को संभावित मस्तिष्काघात के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। गौरतलब है कि रिपब्लिकन सदस्य एक विधायी रिट्रीट के लिए वेस्ट वर्जीनिया जा रहे थे। यह रिट्रीट बुधवार को शुरू हुई थी और शुक्रवार को समाप्त होगी। उपराष्ट्रपति माइक पेंस हालांकि, ट्रेन में सवार नहीं थे लेकिन वह बुधवार को सदस्यों को संबोधित करने वाले थे जबकि ट्रंप उन्हें गुरुवार को संबोधित करने वाले थे। पेंस ने ट्वीट किया कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

अमरीका

विदेश