28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका की चेतावनी- आतंकवाद पर दोगला रवैया खत्म करे पाकिस्तान

अमरीका ने पाक से कहा है कि वह तालिबान, हक्कानी नेटवर्क और उस जैसे दूसरे आतंकी संगठनों को मदद पहुंचाने की दोगली नीति का त्याग करे।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Aug 06, 2017

america

Donald Trump

नई दिल्ली। अपनी आतंक पोषित नीति को लेकर पाकिस्तान एक बार फिर से अमरीका के निशाने पर आ गया है। इस बार अमरीका ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह आतंकवाद को लेकर अपना दोगला रवैया खत्म करे। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार (एनएसए) जनरल एचआर मैकमास्टर ने पाकिस्तान को ट्रंप का बेहद सख्त संदेश दिया है, जिसमें उन्होंने पाक से कहा है कि वह तालिबान, हक्कानी नेटवर्क और उस जैसे दूसरे आतंकी संगठनों को मदद पहुंचाने की दोगली नीति का त्याग करे।

आतंकी संगठनों को मदद न पहुंचाए पाकिस्तान

मैकमास्टर ने कहा है कि पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि हकीकत में हम इन आतंकी संगठनों की मदद में कमी और इसे लेकर पाकिस्तानी की नीति में बदलाव देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह बेशक मिथ्याभासी है, जहां पाक को खुद भी इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। वे इन आतंकी संगठनों के खिलाफ कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन वह चुनिंदा संगठनों के खिलाफ ही कदम उठा रहा है। पाकिस्तानी अखबार द डॉन में छपी खबर के मुताबिक, जनरल मैकमास्टर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी साफ किया कि अमरीका इस इलाके में तालिबान, हक्कानी नेटवर्क और दूसरे आतंकी संगठनों को सुरक्षित पनाहगाह और मदद मुहैया कराने वाले लोगों के बरताव में बदलावा चाहता है।

अमरीका ने सख्त किया रुख

पिछले कुछ दिनों से आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान अमरीका के निशाने पर है। एक ओर जहां अमरीका ने आतंकवाद के विरूद्ध पाकिस्तान को दी जाने वाले अरबों डॉलर की मदद पर रोक लगा दी है, वहीं उस पर आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करने का लगातार दबाव भी बना रहा है। यूं तो आतंकियों को मदद पहुंचाने के अमेरिकी अधिकारियों के आरोपों का पाकिस्तान पुरजोर ढंग से खंडन करता रहा है, लेकिन यह मौका है अमेरिकी राष्ट्रपति के हवाले से यह बात कही गई है।

ये भी पढ़ें

image