26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: योग स्टूडियो में चली गोलियां, तीन की मौत कई घायल

घटना को अंजाम देने के बाद बंदूकधारी ने खुद को भी गोली मार ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 3 Nov 2018, 8:11 PM IST

florida

अमरीका: योग स्टूडियो में चली गोलियां, तीन की मौत कई घायल

फ्लोरिडा राज्य में स्थित एक योग स्टूडियो ने एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग करके तीन लोगों को जान ले ली। उसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। फिलहाल उस बंदूकधारी के मकसद का पता नहीं चल पाया है। घटना फ्लोरिडा की राजधानी तालाहासी की है। घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

तुर्की के अधिकारी का बड़ा खुलासा, हत्या के बाद तेजाब में डाले गए खाशोगी के शव के टुकड़े

तालाहासी के पुलिस प्रमुख माइकल डेलिओ के अनुसार- बंदूकधारी ने स्टूडियो में घुसने के बाद छह लोगों पर गोलियां चला दीं और एक अन्य व्यक्ति को पिस्तौल के बट से मारा। डेलिओ के मुताबिक इसके बाद संदिग्ध ने खुद को भी गोली मार ली। तालाहासी पुलिस विभाग ने बंदूकधारी की पहचान स्कॉट पॉल बीअरले (40) के रूप में की है।

पुलिस के अनुसार- मारे जाने वाले दो मृतकों की पहचान डॉ नैंसी वेन वेस्सीम (61) और मौरा बिनक्ले (21) के रूप में हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि वैन वेस्सीम एक चिकित्सक हैं और कैपिटल हेल्थ प्लान में मुख्य चिकित्सा निदेशक थीं। कैपिटल हेल्थ प्लान की ओर से बयान जारी करके उनकी मौत पर दुख जताया गया है।

अमरीका दे सकता है दुनिया को बड़ा झटका, ट्रंप ने पोस्टर शेयर कर लिखा- आ रहे हैं प्रतिबंध

एक अन्य रिपोर्ट में फ्लोरिडा राज्य विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जॉन थ्रेशर के हवाले से कहा गया है कि वैन वेस्सेम और बिनक्ले दोनों ही विश्वविद्यालय से जुड़ी हुई थीं। फ्लोरिडा विश्वविद्यालय को इस हिंसक तरीके से अपनी एक छात्रा और संकाय सदस्य को खोने का दुख है। डेलिओ के अनुसार- बंदूकधारी अकेला था और घटना के पीछे उसके मकसद की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना बहुत हैरान कर देने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार- बाहरी लोगों को तत्काल कोई खतरा नहीं है।