26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: मध्यावधि चुनाव तय करेंगे आने वाले राष्ट्रपति चुनाव की रूपरेखा

ये चुनाव हर चार साल पर होते हैं,लेकिन राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल के बीच में होने के कारण इन्हें मध्यावधि चुनाव कहा जाता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 6 Nov 2018, 12:53 PM IST

trump

अमरीका: मध्यावधि चुनाव तय करेंगे अगले राष्ट्रपति चुनाव की रूपरेखा

वॉशिंगटन। दो साल पहले हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली थी और मंगलवार को अमरीका एक बार फिर मध्यावधि चुनाव के लिए वोट करेगा। भारत की तरह निचले सदन लोकसभा को हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव और उच्च सदन यानि राज्यसभा की तरह सीनेट को मिलाकर संसद को कांग्रेस कहते हैं। ये चुनाव हर चार साल पर होते हैं,लेकिन राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल के बीच में होने के कारण इन्हें मध्यावधि चुनाव कहा जाता है। इन चुनाव से अगली सरकार की रूपरेखा तय हो जाती है।

बहुमत का आंकड़ा 218 है

हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की 435 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 218 है और सीनेट की 35 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस में बहुमत के आधार पर सरकार के पास कानून बनाने और बदलने को लेकर सीमित या असीमित राजनीतिक ताकत होती है। राष्ट्रपति ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन का इस वक्त दोनों ही सदनों में बहुमत है,लेकिन सर्वे अलग इशारे कर रहे हैं। चुनाव पूर्व के विश्लेषणों में डेमोक्रेट्स को बढ़त मिलने की उम्मीद जताई गई है। इस बार 100 के करीब अमरीकी-भारतीय चुनाव में उम्मीदवार हैं।

परिणामों का ऐसा होगा अमेरिका की राजनीति पर असर

अगर चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की जीत होती है तो ट्रंप अपने आक्रामक रवैये के साथ असीमित ताकत का आनंद उठा सकते हैं। उनके लिए ओबामाकेयर और दूसरी ऐसी योजनाओं को पूरी तरह से खत्म करने में कोई बाधा नहीं रहेगी। अगर स्थिति बदली और डेमोक्रैट्स सबसे बड़ी पार्टी बनती है तो ट्रंप के लिए हालात बहुत असहज हो सकते हैं। अगर एक पार्टी के पास सीनेट में और दूसरे के पास हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में बहुमत रहा तो स्थिति टकराव भरी होगी। मध्यावधि चुनाव को अमेरिका में मौजूदा राष्ट्रपति के कार्यकाल पर टिप्पणी की तरह समझा जाता है।

36 राज्यों में चुनाव हैं

स्टेट गवर्नर के लिए आज ही चुनाव हो रहे हैं। स्टेट गवर्नर को आम भाषा में भारत के राज्यों के मुख्यमंत्री जैसा पद माना गया है। गवर्नर राज्य के संचालन के लिए उत्तरदायी होते हैं और अगर ज्यादा गवर्नर एक पार्टी के हों तो फंड एकत्र करने से लेकर अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी अपने पक्ष में माहौल बनाया जा सकता है। इस वक्त जिन 36 राज्यों में चुनाव हैं,वहां ज्यादातर रिपब्लिकन पार्टी के गवर्नर हैं।