1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका: वर्जीनिया में दो गुटों के बीच झड़प, 3 मरे, कई घायल

वर्जीनिया के गवर्नर टेरी मेकएयुलिफ्फे ने बताया कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि हेलिकॉप्टर हिंसक झड़पों की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है या नहीं।

2 min read
Google source verification
3 killed

वर्जीनिया में हिंसक झड़प

वर्जीनिया: अमरीका के वर्जीनिया में एक स्मारक हटाने को लेकर राष्ट्रवादियों और विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम एक लोग मारे गए हैं और 30 अन्य घायल हुए हैं। वहीं, विमान अधिकारियों के मुताबिक, वर्जीनिया राज्य पुलिस के एक हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई है। वर्जीनिया के गवर्नर टेरी मेकएयुलिफ्फे ने बताया कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि हेलिकॉप्टर हिंसक झड़पों की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है या नहीं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा की गई है। रैली को रोक दिया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी घटना की निंदा की है।

एक महिला की मौत, 9 घायल
श्री मेकएयुलिफ्फे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मेरे पास सभी गोरे नस्लवादियों और नाजियों के लिए एक संदेश है। हमारा संदेश बेहद साधारण और सरल है-'अपने घर जाओ'। आप सभी की यहां कोई जरुरत नहीं है शर्म करो। चेरलोट्टेसविल्ले पुलिस प्रमुख अल थॉमस ने बताया कि हिंसक झड़प के दौरान एक 32 वर्षीय महिला की मौत हुई है और पांच लोगों को गंभीर चोट लगी है वहीं कार चढ़ाने की घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

चालक गिरफ्तार, दो गुटों में झड़प
ट्रंप ने बताया कि रैली के दौरान भीड़ में लोगों के ऊपर कार चढ़ाने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस इसे आपराधिक हत्या मान कर घटना की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात को सैकड़ों की संख्या में गोरे लोगों के समर्थन में हाथों में टार्च लिए एक गुट वर्जीनिया विश्वविद्यालय परिसर में आ गया और शनिवार सुबह इन लोगों के विरोध में एक अन्य गुट के बीच झड़प शुरू हो गयी।

नफरत और कट्टरता को रोकना होगा: ट्रंप
न्यू जर्सी: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के लोगों से वर्जीनिया के चेरलोट्टेसविल्ले में हिंसक झड़प के मद्देनजर नफरत और कट्टरता से उपर उठने की अपील की है। वर्जीनिया में राष्ट्रवादियों और विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच अमेरिका में गृहयुद्ध के दौरान दासता खत्म करने का प्रयास करने वाले एक नायक के स्मारक को लेकर झड़प हुई जिसमें एक व्यक्ति मारा गया।

अमरीका में इस की घटना की कोई जगह नहीं- ट्रंप
श्री ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि हम कई तरफों से हिंसा, नफरत और कट्टरता की इस घटना की मजबूती से निंदा करते हैं। उन्होंने इससे पहले घटना की निंदा करते हुए ट्वीट कर कहा कि हम सभी को अवश्य ही एक साथ रहना चाहिए और सभी तरह की हिंसा की निंदा करनी चाहिए। अमरीका में इस तरह की हिंसा की कोई जगह नहीं है।

ये भी पढ़ें

image