इस मुद्दे पर जहां एक ओर रूस, चीन, तुर्की, क्यूबा, सीरिया और कई दूसरे देश राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को समर्थन दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अमरीका, कनाडा के अलावा ब्राजील, कोलंबिया, इज़रायल सहित दक्षिण अमरीका और यूरोप के कई देश नेशनल एसेंबली के प्रमुख जुआन गोइदो के समर्थन में हैं। राष्ट्रपति मादुरो ने गोइदो पर संविधान और कानून उल्लंघन के गंभीर आरोप हैं। राष्ट्रपति मादुरो ने कहा कि गोइदो को अमरीका की आरे से मिलने वाला असीमित समर्थन इस बात की ओर इशारा है कि इसमें अमरीका के अपने निहित स्वार्थ हैं।